Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

ये मूर्खता है या फिर राज्य की जनता का ध्यान भटकाने की एक सोची समझी साज़िश ?

February 28, 2026

महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण रद्द: प्रशासनिक निर्णय या वैचारिक संकेत?

February 28, 2026

 किताबों पर संभावित 20 साल की रोक का अर्थ ‘कूलिंग-ऑफ’ या ‘कूलिंग-डाउन’ लोकतंत्र?

February 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ये मूर्खता है या फिर राज्य की जनता का ध्यान भटकाने की एक सोची समझी साज़िश ?
  • महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण रद्द: प्रशासनिक निर्णय या वैचारिक संकेत?
  •  किताबों पर संभावित 20 साल की रोक का अर्थ ‘कूलिंग-ऑफ’ या ‘कूलिंग-डाउन’ लोकतंत्र?
  • राष्ट्रगान बनाम राष्ट्रगीत: प्रतीकों की राजनीति या पहचान की परीक्षा?
  •  इंसाफ़ की तलाश में पीड़ित कहाँ जाए?
  • वैचारिक युद्ध या चयनात्मक इतिहास? ‘घर वापसी’ विमर्श पर सवाल
  • देश में घटते मेलजोल के बीच भाईचारे का परचम थामे मोहम्मद दीपक
  • जिलेबी की खुशबू खींची ले आई, ना देखा धर्म ना देखि ज़ात
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, February 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

एप्स्टीन फाइल्स और संसद का टकराव

adminBy adminFebruary 7, 2026 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर द्वारा पेश किया गया स्थगन प्रस्ताव औपचारिक संसदीय प्रक्रिया भर नहीं है। यह उस बेचैनी का राजनीतिक रूप है, जो अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आए जेफ़्री एप्स्टीन से जुड़े दस्तावेज़ों के बाद स्वाभाविक रूप से पैदा हुई है। कांग्रेस की मांग है सीधी कि जब अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों और ईमेल्स में प्रधानमंत्री का नाम, उनके कथित प्रतिनिधि और भारत की चुनावी व कूटनीतिक रणनीतियों का ज़िक्र आता है, तो संसद में उस पर चर्चा क्यों न हो? सरकार की चुप्पी और चर्चा से बचने की कोशिश इस सवाल को और गहरा करती है।

आरोप नहीं, लेकिन गंभीर संकेत

यह साफ़ करना ज़रूरी है कि अब तक उपलब्ध दस्तावेज़ों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसी प्रत्यक्ष, प्रमाणित या आधिकारिक संपर्क का ठोस सबूत सामने नहीं आया है। खुद विदेश मंत्रालय ने भी एप्स्टीन के दावों को “एक दोषसिद्ध अपराधी की कल्पनाएं” बताते हुए खारिज किया है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन पत्रकारिता और लोकतंत्र केवल “अपराध सिद्ध हुआ या नहीं” तक सीमित नहीं होते। यहाँ सवाल यह है कि एप्स्टीन जैसे कुख्यात व्यक्ति को भारतीय सत्ता और बड़े कारोबारी तंत्र तक पहुँच का आत्मविश्वास और भारत के प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल करने की हिम्मत आख़िर मिली कैसे? यही वह बिंदु है जहाँ यह मामला सार्वजनिक महत्व का बन जाता है।

दस्तावेज़ों से यह स्पष्ट है कि जेफ़्री एप्स्टीन और अनिल अंबानी के बीच संबंध महज़ औपचारिक नहीं थे। ईमेल्स और संदेशों में व्हाइट हाउस तक पहुँच, स्टीव बैनन और जैरेड कुशनर से मुलाकात, रक्षा सहयोग, भारत–पाकिस्तान, चीन विरोध

अनिल अंबानी, सत्ता और ‘ट्रैक-2 कूटनीति’

दस्तावेज़ों से यह स्पष्ट है कि जेफ़्री एप्स्टीन और अनिल अंबानी के बीच संबंध महज़ औपचारिक नहीं थे। ईमेल्स और संदेशों में व्हाइट हाउस तक पहुँच, स्टीव बैनन और जैरेड कुशनर से मुलाकात, रक्षा सहयोग, भारत–पाकिस्तान, चीन विरोध और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं की जानकारी जैसे विषयों पर बातचीत दर्ज है। यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है कि क्या एक निजी कारोबारी, एक विदेशी बिचौलिए के ज़रिये भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक प्राथमिकताओं पर ‘गाइडेंस’ ले रहा था? अगर हाँ, तो यह लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक है। अगर नहीं, तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि एप्स्टीन का यह दावा पूरी तरह झूठा क्यों और कैसे है।

सबसे संवेदनशील पंक्ति

पूरे प्रकरण का सबसे विवादास्पद और संवेदनशील हिस्सा वह संदेश है जिसमें एप्स्टीन ने लिखा—“Modi sending someone to see me.” यही वह वाक्य है जिसने इस मुद्दे को संसद तक पहुँचा दिया। अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति कौन था? क्या वह वास्तव में प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि था, या यह एप्स्टीन की आत्म-प्रचार वाली भाषा थी, लेकिन जब ऐसा दावा सार्वजनिक दस्तावेज़ों में दर्ज हो, तो उसे नज़रअंदाज़ करना संवैधानिक जवाबदेही से भागना माना जाएगा।

एप्स्टीन का आपराधिक अतीत और सत्ता की नैतिकता

यह भी उतना ही अहम है कि जिस व्यक्ति के दावों पर यह पूरा विवाद खड़ा है, वह नाबालिगों की यौन तस्करी का दोषसिद्ध अपराधी था, जिसके खिलाफ़ 2017–18 तक गंभीर सबूत सामने आ चुके थे, ऐसे व्यक्ति से किसी भी स्तर पर संवाद, संपर्क या “मध्यस्थता” का विचार ही नैतिक रूप से चौंकाने वाला है। यही कारण है कि विपक्ष कह रहा है सवाल मोदी की दोषसिद्धि का नहीं, सवाल सत्ता की नैतिक दूरी का है।

संसद में चर्चा से डर क्यों?

स्थगन प्रस्ताव का मकसद किसी को सज़ा दिलाना नहीं, बल्कि सरकार से स्पष्टीकरण लेना होता है। अगर सरकार के पास छुपाने को कुछ नहीं है, तो संसद में चर्चा से परहेज़ क्यों? चर्चा रोकना, हंगामा कराना या कार्यवाही स्थगित करना, ये सब कदम उस धारणा को मज़बूत करते हैं कि कुछ असहज सवालों से जानबूझकर बचा जा रहा है। लोकतंत्र में संदेह का इलाज बहस है, चुप्पी नहीं एप्स्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री का कथित उल्लेख अपने आप में दोष सिद्ध नहीं करता।

लेकिन यह लोकतंत्र में स्पष्टीकरण की माँग को पूरी तरह जायज़ बना देता है। अगर संसद में ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, अगर अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों को “कल्पना” कहकर टाल दिया जाएगा, और अगर सत्ता–कारोबार–विदेशी बिचौलियों के रिश्तों पर सवाल पूछने वालों को देशद्रोही ठहराया जाएगा तो असली नुकसान किसी नेता का नहीं, भारत की लोकतांत्रिक पारदर्शिता और संस्थागत विश्वसनीयता का होगा। आज सवाल यह नहीं है कि एप्स्टीन क्या कहता था। असल सवाल यह है कि भारत का लोकतंत्र ऐसे सवालों का सामना करने का साहस रखता है या नहीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

 किताबों पर संभावित 20 साल की रोक का अर्थ ‘कूलिंग-ऑफ’ या ‘कूलिंग-डाउन’ लोकतंत्र?

 इंसाफ़ की तलाश में पीड़ित कहाँ जाए?

वैचारिक युद्ध या चयनात्मक इतिहास? ‘घर वापसी’ विमर्श पर सवाल

‘मोहम्मद’ दीपक प्रकरण: नफ़रत की राजनीति, कानून की परीक्षा और अदालतों की साख पर उठते सवाल

संभल हिंसा और न्याय की कसौटी: क्या अदालतें भरोसे की डोर संभाल पाएंगी?

नफ़रत की राजनीति और सत्ता का ज़हर

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ये मूर्खता है या फिर राज्य की जनता का ध्यान भटकाने की एक सोची समझी साज़िश ?
  • महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण रद्द: प्रशासनिक निर्णय या वैचारिक संकेत?
  •  किताबों पर संभावित 20 साल की रोक का अर्थ ‘कूलिंग-ऑफ’ या ‘कूलिंग-डाउन’ लोकतंत्र?
  • राष्ट्रगान बनाम राष्ट्रगीत: प्रतीकों की राजनीति या पहचान की परीक्षा?
  •  इंसाफ़ की तलाश में पीड़ित कहाँ जाए?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

क्लैश रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान की ओर दागी गई क्रूज़ मिसाइलें इराक के आसमान में देखी गईं।चैनल ने एक इज़राइली सुरक्षा अधिकारी के हवाले से दावा किया कि “पूरा ईरानी शासन निशाने पर था, जिसमें खामेनेई भी शामिल हैं।” अधिकारी ने यह भी कहा कि “दिन में हुए इस हमले से ईरान पूरी तरह अचंभित रह गया।” #elaannews #breakingnews #iranamericawar #iranisraelwar #worldwar
पुणे: येरवडा लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन की हद में बार-बार वाहनों की तोड़फोड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 22 मामलों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई से इलाके के नागरिकों में संतोष का माहौल बना है।इस मामले में सुल्तान रिजवान शेख (उम्र 20 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, येरवडा, पुणे) को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में उसके खिलाफ कुल 22 अपराध दर्ज पाए गए हैं।विशेष बात यह रही कि जिन क्षेत्रों में आरोपी ने वाहनों की तोड़फोड़ की थी, वहीं पुलिस ने उसकी सार्वजनिक रूप से दिंड (जुलूस) निकालकर नागरिकों में कानून के प्रति जागरूकता पैदा की। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र कदम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने कहा कि इस तरह के कदमों से जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। #elaannews #breakingnews #punecity #punenews #pune
बहरीन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे को ईरान की मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया।बताया जा रहा है कि यह हमला क्षेत्रीय तनाव के बीच किया गया, जिससे मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। #elaannews #breakingnews #israeliranwar #iranamericawar #worldwar
नरसींगआनंद : योगी मैं तेरी तरह नहीं हूँ नकली हिन्दू, मुझे नहीं बन्ना CM PM | ये सीधे पुलिस मुख्यमंत्री और कानून को धमकी है? #elaannews #breakingnews #YogiAdityanath #narsinghanand #viralvideos
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility