Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

इज़रायल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के देश आने पर लगाई पाबंदी

adminBy adminOctober 19, 2024 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : news.google.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए इजरायल के विदेश मामलों के मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने
सोशल मीडिया मंच एक्स पर घोषणा की कि गुटेरेस के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है .
रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस की आलोचना करते हुए काट्ज़ ने कहा कि वे ईरान द्वारा इजरायल पर हाल में किए गए हमलों तथा 7 अक्टूबर
के हमलों के दौरान हमास की कार्रवाइयों की निंदा करने में विफल रहे.
विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार (2 अक्टूबर) को कहा, ‘जो कोई भी स्पष्ट रूप से ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए जघन्य हमले की
निंदा नहीं कर सकता, वह इजरायल की धरती पर कदम रखने का हकदार नहीं है.’
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुटेरेस ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इज़रायल पर हमास के हमले की निंदा नहीं की या उन्हें आतंकवादी
संगठन घोषित करने के किसी भी प्रयास का नेतृत्व नहीं किया.
सोशल मीडिया मंच एक्स पर काट्ज ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि गुटेरेस द्वारा आतंकवादी संगठनों की निंदा न करना और
उनका समर्थन न करना संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को धूमिल करता है.
उन्होंने आगे कहा कि एक महासचिव जो हमास, हिजबुल्लाह, हौथिस और अब ईरान– जो वैश्विक आतंक का जनक है -जो आतंकवादियों,
बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देता है, उसे संयुक्त राष्ट्र के इतिहास पर एक दाग के रूप में याद किया जाएगा.
बाद में बुधवार को ही इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कहा कि वह
ईरान द्वारा इज़रायल पर किए गए बड़े मिसाइल हमले की फिर से कड़ी निंदा करते हैं.
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आगे कहा, ‘अब तनाव बढ़ने के उस घिनौने चक्र को रोकने का समय आ गया है, जो मध्य पूर्व के लोगों को सीधे विनाश
की ओर ले जा रहा है. हर हमले ने अगले के लिए एक उकसावे के तौर पर काम किया है.’
मालूम हो कि ईरान ने मंगलवार को इज़रायल पर लगभग 200 मिसाइलें दागीं थीं. देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि यह हफ्ते के
आखिर में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और जुलाई में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानियेह की ‘शहादत’ के जवाब में था.

एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि वेस्ट बैंक में एक मिसाइल हमले में एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की मौत हो गई और मध्य और दक्षिणी इज़रायल
में छर्रे लगने से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुटेरेस ने गाजा पट्टी में संघर्ष को समाप्त करने, सभी बंधकों की तत्काल रिहाई के साथ-साथ इज़रायल और
फिलिस्तीनी क्षेत्रों में दो-राज्य समाधान की दिशा में ‘प्रगति’ का भी आह्वान किया.
उन्होंने यह भी कहा कि वह नागरिकों पर हमलों की निंदा करते हैं, उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2023 से लेबनान में 1,700 से अधिक लोग
मारे गए हैं.
ईरानी मिसाइल हमले के समय दो फिलिस्तीनी लोगों ने तेल अवीव के पास गोलीबारी और चाकू से हमले में सात लोगों की हत्या कर दी थी
और 16 अन्य को घायल कर दिया. पुलिस के एक बयान में कहा गया था कि पुलिस और एक नागरिक ने दोनों व्यक्तियों को जल्द ही ‘काबू में
ले लिया था’.
7 अक्टूबर, 2023 को इज़रायल पर हमले के बाद हमास के साथ एकजुटता दिखाते हुए ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने लेबनान के साथ
अपनी सीमा के पास इज़रायल में गोलाबारी शुरू कर दी थी.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल गाजा संघर्ष में अब तक 41,000 से अधिक फिलिस्तीनी लोग मारे गए हैं.
(डीडब्ल्यू से इनपुट के साथ)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल को हथियार, ईरान से दूरी: क्या भारत ने दोस्ती और इंसानियत दोनों दांव पर लगा दी?

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

सीरिया पर फिर पश्चिमी बम्बारी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility