Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

April 16, 2026

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

April 16, 2026

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
  • मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
  • निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
  • रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Monday, April 20
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

हिन्दुत्वादियों की लगाई नफरत की ये आग अब बच्चों की भी जान ले रही है !

adminBy adminAugust 7, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
कर्नाटक के स्कूल में मुस्लिम हेडमास्टर को निशाना बनाने के लिए बच्चों के पानी में ज़हर मिलाया गया
बेलगावी, कर्नाटक: एक मुस्लिम प्रधानाध्यापक के तबादले के लिए स्कूल के बच्चों के पानी में ज़हर मिलाने का सनसनीखेज मामला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

सत्ता और कुर्सी के लालच में हिन्दुत्ववादियों ने देश में नफरत का ज़हर इस कदर फैलाया है कि चाहे फिर वो किसी भी समाज के हों न बच्चे सुरक्षित हैं न औरतें। आपको बताएंगे किस तरह हिन्दुत्वादी संगठन ने एक मुसलमान हेड मास्टर का सिर्फ स्कूल से तबादला कराने के लिए स्कूल के मासूम बच्चों के पानी में ज़हर मिला दिया।

मक़सद था एक मुस्लिम प्रधानाध्यापक का तबादला – ज़रिया बना स्कूल की पानी की टंकी में ज़हर घोलना! ये कोई अपराध कथा नहीं, कर्नाटक के बेलगावी ज़िले की हकीकत है, जहाँ बच्चों की ज़िंदगियाँ एक सांप्रदायिक साज़िश की भेंट चढ़ सकती थीं — सिर्फ इसलिए कि एक स्कूल का प्रधानाध्यापक मुसलमान था!

14 जुलाई को जब हूलिकट्टे गांव के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे ज़हरीला पानी पीने के बाद बीमार पड़े, तो किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि इसके पीछे एक घिनौनी साजिश रची गई थी।जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे कोई और नहीं, बल्कि हिंदुत्ववादी संगठन श्रीराम सेना का सौंदत्ती तालुका अध्यक्ष सागरा पाटिल था। मक़सद था – मुस्लिम प्रधानाध्यापक सुलेमान गोरिनाइक को बदनाम करना और उनका तबादला कराना।

शर्मनाक हदें पार कर गया हिंदुत्ववादी एजेंडा:- एक स्कूल की पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने जैसा कुकृत्य, जिसमें मासूम बच्चों की जान भी जा सकती थी, ये सिर्फ नफ़रत से उपजे दिमाग़ की उपज हो सकता है। सागरा पाटिल, जो खुद श्रीराम सेना से जुड़ा है, ने ये योजना दो महीने पहले तैयार की थी। उसने अपने ड्राइवर कृष्णा मदारा को ब्लैकमेल कर जहर डलवाने की साजिश रची। एक मासूम बच्चे को चॉकलेट और पैसे का लालच देकर उसे ज़हर डालने के लिए उकसाया गया। ये कैसी राजनीति है जो बच्चों की हत्या की साजिश से भी नहीं कतराती?

 मुसलमान को हटाने के लिए बच्चों की जान से खेल!:- ये अकेली घटना नहीं है – बल्कि ये उस बड़े पैटर्न का हिस्सा है जहाँ हिंदुत्ववादी संगठन मुसलमानों के खिलाफ जहरीली नफरत को हवा देते हैं, चाहे वो मोहल्लों में हो, सोशल मीडिया पर, या अब स्कूलों में। पिछले कई सालों में बार-बार देखा गया है कि मुस्लिम शिक्षकों, अधिकारियों, डॉक्टरों और पत्रकारों को निशाना बनाया जाता है। कभी “लव जिहाद”, कभी “भूमि जिहाद”, तो कभी “शिक्षा जिहाद” जैसे शब्द गढ़कर मुसलमानों को हर क्षेत्र से बाहर करने की साज़िशें रची जाती हैं। इस बार तो हद ही पार कर दी – बच्चों को ज़हर पिलाकर!

 मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ली सीधी टक्कर:- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना की निंदा करते हुए सीधे-सीधे सवाल उठाया: क्या श्री राम सेना के प्रमोद मुथालिक, भाजपा नेता विजयेंद्र या आर अशोक इस जघन्य साज़िश की जिम्मेदारी लेंगे?”

उन्होंने सांप्रदायिक घृणा और धार्मिक कट्टरवाद की राजनीति को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, और वादा किया कि सभी दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी। शरण साहित्य की धरती पर ज़हर की राजनीति? कर्नाटक की यही धरती, जहां शरण आंदोलन ने करुणा, समानता और इंसानियत की बातें की थीं — आज वहीं पर हिंदुत्व के ज़हर से बच्चों की ज़िंदगी खतरे में डाली जा रही है।

 इस शर्मनाक घटना ने साबित कर दिया कि ये संगठन मुसलमानों को बदनाम करने और उन्हें बाहर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर समय रहते इन पर रोक नहीं लगी, तो अगला निशाना कोई और स्कूल, कोई और बच्चा हो सकता है।

सवाल जनता से भी, क्या अब भी हम चुप रहेंगे? क्या अब भी हम इन संगठनों की जहरीली राजनीति को नज़रअंदाज़ करेंगे? क्या बच्चों की ज़िंदगी से बड़ा भी कोई एजेंडा हो सकता है? अब ज़रूरत है – मज़हबी नफरत फैलाने वाले हर गिरोह को बेनकाब करने की। जरूरत है, मुसलमानों के खिलाफ फैलाई जा रही जहरीली साजिशों को उजागर करने की।और सबसे बड़ी बात – ज़रूरत है सच के साथ खड़े होने की, क्योंकि अगली बार, शिकार कोई भी हो सकता है – मज़हब पूछकर ज़हर असर नहीं छोड़ता। हिंदुत्व की राजनीति अब बच्चों की जान तक पहुंच गई है – अब भी चुप रहे, तो इंसानियत को ज़हर मार देगा!

BelagaviSchool IndianSecularism KarnatakaNews MuslimHeadmaster Siddaramaiah SriramSena StopCommunalHate ZeharKiSazish
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग

सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?

मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility