देश को हिला देने वाली ख़बर! लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है! फ्लाइट नंबर AI-171, जिसमें 242 लोग सवार थे — अब वो एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई है! दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद ही अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में तेज़ धमाके के साथ यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया! मौके पर चीख-पुकार मच गई… ज़मीन पर तबाही, आसमान में धुआं… कई लोग घायल, मौतों की आशंका — लेकिन प्रशासन अब तक आंकड़े छिपा रहा है! विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी होने की खबर है! लंदन और अहमदाबाद दोनों देशों में शोक की लहर! एयर इंडिया ने हेल्पलाइन जारी की है, लेकिन पीड़ित परिवार सदमे में हैं, प्रशासन के मुंह से सच्चाई नहीं निकल रही! गृहमंत्री अमित शाह ने मदद का वादा किया, सीएम ने ग्रीन कॉरिडोर खोला… लेकिन क्या ये राहत काफी है? सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फ़िलहाल बंद कर दिया गया है! उड़ानों पर ब्रेक लग गया है! सवाल उठ रहे हैं “क्या ये हादसा एयर इंडिया की लापरवाही से हुआ? या बोइंग के तकनीकी फॉल्ट की वजह से? या फिर एयरपोर्ट की ग्राउंड मैनेजमेंट में कोई चूक हुई? ध्यान दीजिए — अहमदाबाद एयरपोर्ट सरकारी नहीं, बल्कि Adani Group द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है। Adani की कंपनी AIAL को 2020 में 50 साल के लिए एयरपोर्ट संचालन का ठेका मिला था।” “तो सवाल उठता है: क्या हादसे की ज़िम्मेदारी अब Adani पर आती है? एयरपोर्ट ऑपरेटर यानी —रनवे सुरक्षा, टेक-ऑफ क्लियरेंस, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और ग्राउंड सिस्टम्स की निगरानी।” Adani Group की जिम्मेदारी थी “DGCA, NDRF और एयरपोर्ट अथॉरिटी जांच में जुटी हैं, लेकिन जवाब अब भी अधूरे हैं। क्या हादसे की असली वजह सामने आएगी ? या जाँच के नाम पे इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ? कई परिवारों की ज़िंदगियाँ उजड़ गईं… कई सपने अधूरे रह गए… और देश एक बार फिर पूछ रहा है — क्या हम सुरक्षित हैं?
Trending
- अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
- गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
- मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
- बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
- सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
- ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
- जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
- मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है