Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, May 22
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

क्या अब भी गौरक्षकों के आतंक पर भाजपा और हिन्दू समाज खामोश रहेगा ?

adminBy adminOctober 19, 2024 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : samaa.tv
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

हरियाणा के फ़रीदाबाद ज़िले में 12वीं के 19 वर्षीय एक छात्र की कथित तौर पर मवेशी
तस्कर बताकर हत्या कर दी गई। यह घटना 23 अगस्त की है। इस हमले में गौरक्षक समूह के
पांच सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। उनकी पहचान अनिल कौशिक, वरुण, कृष्णा, आदेश
और सौरव के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए 19 वर्षीय छात्र की पहचान आर्यन मिश्रा के रूप में हुई
है। 23 अगस्त की रात को मिश्रा अपने दोस्तों हर्षित और शैंकी के साथ डस्टर कार में घूमने
के लिए निकला था।

पुलिस के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपी अनिल कौशिक एक
संगठन “लाइव फॉर नेशन” चलाता है जो गौरक्षा की वकालत करता है।
कई धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें हत्या, दंगा, और शस्त्र अधिनियम
की धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे गौरक्षकों की
संलिप्तता का पता चला।
मिश्रा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका बेटा अपने दोस्तों हर्षित गुलाटी, सुजाता
गुलाटी, शैंकी, सागर गुलाटी और कीर्ति शर्मा के साथ हर्षित की डस्टर से बाहर गया था।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “सुबह 3.30 बजे हर्षित के पिता हमारे घर आए और कहा
कि एक इमरजेंसी है और हमें तुरंत पलवल जाना है। मेरा बेटा (अजय) उनके साथ स्कूटी से
पलवल की ओर निकल गया। करीब 10 मिनट बाद अजय वापस आया और मुझे बताया कि
मुझे भी चलना चाहिए। हम दोनों बीके अस्पताल पहुंचे, जहां हर्षित के पिता ने हमें एसएसबी
अस्पताल जाने को कहा क्योंकि आर्यन को वहां लाया जा रहा था। जब मैंने उनसे पूछा कि
आर्यन को क्या हुआ है, तो उन्होंने कहा कि आर्यन को गोली लगी है, मेरे बेटे को दो गोलियां
लगीं।”
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पशु तस्कर फ़रीदाबाद में
चौकसी कर रहे हैं और डस्टर और फॉर्च्यूनर में जा रहे हैं।
23 अगस्त को जब आरोपियों ने डस्टर कार देखी, तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया।
हालांकि, पुलिस के अनुसार, हर्षित और शैंकी का पहले एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था
और शैंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गाड़ी रोकने के इशारे से उन्हें लगा कि
वही लोग उन्हें कार रोकने का इशारा कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने गाड़ी तेज़ कर दी।
इसके बाद गौरक्षकों ने डस्टर कार का पीछा करना शुरू कर दिया, उन्हें लगा कि कार में बैठे
लोग मवेशी तस्कर हैं। कई किलोमीटर तक कार का पीछा करने के बाद उन्होंने गाड़ी पर
गोली चला दी। एक गोली मिश्रा को लगी, जो ड्राइवर की सीट के बगल में बैठा था। गोली
लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक दिन बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शुरू में यह कहकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की कि
उन्होंने जिस बंदूक से कार पर गोली चलाई थी, उसे उन्होंने नहर में फेंक दिया है। हालांकि,
बाद में पुलिस ने अनिल के घर से हथियार बरामद कर लिया।
हरियाणा में कथित गौरक्षकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में
गौरक्षकों द्वारा की गई यह दूसरी हत्या है। 27 अगस्त को गौमांस खाने के शक में
चरखीदादरी में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर साबिर मलिक की पीट-पीटकर हत्या कर
दी गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हमले के लिए कथित तौर पर
गौरक्षक समूह के पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

इससे पहले मेवात में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं जब कथित गौरक्षकों ने ऐसी
घटनाओं को अंजाम दिया। गुड़गांव के कथित गौरक्षकों ने राजस्थान से पशुपालकों को उठाकर
उन्हें भिवानी के पास उनकी गाड़ी के साथ जिंदा जला दिया।
देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती है कि गौरक्षों का आतंक देश में किस हद तक बढ़ चुका है
अब तक सैकड़ो लोगों की जानें इन कथित गौरक्षों ने ली हैं उसके बावजूद बीजेपी सरकारें
इन गौरक्षों को और भाजपाई इनका हौसला बढ़ा रहे हैं, दूसरी ओर देश के अन्य हिंदू भी
खामोश हैं क्योंकि उन्हें लगा कि यह तो सिर्फ मुसलमानों को मार रहे हैं लेकिन आज
गलतफहमी में ही सही इन कथित गौरक्षक गुंडों ने एक हिंदू व्यक्ति की भी जान ली, क्या अब
भी हिंदू समाज इन गौरक्षों की हिम्मत अफजाई करता रहेगा? और उनके गुंडागर्दी और कानून
को अपने हाथ में लेकर शक के बिना पर किसी की भी हत्या करने पर खामोश रहेगा?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

धर्म के नाम पर सड़क जाम? सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक—आस्था निजी है, अराजकता नहीं!

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility