Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, May 23
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

न्यायालय के टिप्पणी के बावजूद योगी सरकार के मंत्री बोले जारी रहेगा बुलडोज़र का इस्तेमाल

adminBy adminOctober 17, 2024Updated:October 19, 2024 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा हाल ही में ‘बुलडोजर जस्टिस’ सवाल खड़े करने और
राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए दिशानिर्देश तैयार करने की टिप्पणी के कुछ दिनों बाद उत्तर
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व भरोसेमंद नौकरशाह एके शर्मा ने
गुरुवार (5 सितंबर) को कहा कि राज्य में बुलडोजर का इस्तेमाल जारी रहेगा.
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा बुलडोजर के इस्तेमाल को उचित ठहराते
हुए इसके बचाव में कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुंडागर्दी और ‘माफिया
राज’ को खत्म करने का तरीका है, उसी तरह जैसे पीएम मोदी राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार से
निपट रहे हैं.
ऊर्जा मंत्री ने पूर्वी यूपी के सिद्धार्थनगर में पत्रकारों से कहा, ‘गुंडागर्दी और माफिया राज को
खत्म करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है और यह अच्छी बात है.’
नौकरशाही से राजनीति में आने वाले मूल रूप से मऊ के निवासी एके शर्मा ने कहा कि
प्रदेश सरकार बुलडोजर का इस्तेमाल बंद नहीं करेगी.
मंत्री ने जोड़ा, ‘कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से आपराधिक और माफिया गतिविधियों में शामिल
लोगों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
इसका इस्तेमाल जारी रहेगा.’
मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ‘माफिया और गुंडों’ के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल कर
रही है, जो समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन के दौरान पनपे और बढ़े थे. शर्मा के
अनुसार, ऐसे तत्वों ने गरीबों और आम जनता के साथ-साथ सरकार की जमीन भी अवैध
तरीके से हड़पी है.
मालूम हो कि ऊर्जा मंत्री का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद
आया है, जहां सीएम ने एक दिन पहले ही लखनऊ के एक आधिकारिक कार्यक्रम में कहा था
कि आरोपी व्यक्तियों की संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए उनकी सरकार द्वारा बुलडोजरों के
इस्तेमाल पर खुशी जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
आदित्यनाथ ने कहा था, ‘हर किसी के हाथ बुलडोजर पर नहीं टिक सकते. इसके लिए दिल
और दिमाग दोनों चाहिए. बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर
चला सकता है.’
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का ये बयान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उस टिप्पणी
के जवाब में आया था, जिसमें अखिलेश ने कहा था, अगर 2027 में सत्ता में आए तो वह सभी
बुलडोजरों को सीएम के गढ़ गोरखपुर में भेज देंगे.

ज्ञात हो कि 2017 में सत्ता में आने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने अपने राजनीतिक
विरोधियों के साथ-साथ आम नागरिकों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर के
बेलगाम इस्तेमाल को अवैध रूप से बढ़ावा दिया. उनके रडार पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों
समेत कई विपक्षी नेता रहे हैं.
बुलडोजर के इस्तेमाल पर आदित्यनाथ की टिप्पणी के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने भी चुटकी
लेते हुए कहा, ‘यदि आप और आपका बुलडोजर इतने सफल हो हैं, तो एक नई पार्टी बनाएं
और  ‘बुलडोजर’ के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ें. आपकी गलतफहमी और अहंकार टूट
जाएगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वैसे भी, आपकी स्थिति को देखते हुए यही लगता है कि  भले ही आप
भारतीय जनता पार्टी में हैं, लेकिन आपको आज या कल नई पार्टी बनानी होगी.’
वैसे, ये पहली बार नहीं है कि अखिलेश यादव ने सत्ता में लौटने पर भाजपा के खिलाफ
बुलडोजर का इस्तेमाल करने की धमकी दी है या इसके इस्तेमाल से संपत्ति को ध्वस्त करने
के लिए आदित्यनाथ की आलोचना की है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी
अखिलेश यादव ने वादा किया था कि अगर वे सत्ता में आए तो बुलडोजर के स्टीयरिंग ह्वील
को अलग दिशा में घुमा देंगे.
गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त
करने के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल की आलोचना की थी. जस्टिस बीआर गवई ने कहा था,
‘किसी का घर केवल इसलिए कैसे तोड़ा जा सकता है क्योंकि वह आरोपी है, भले ही वह
दोषी हो, कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

धर्म के नाम पर सड़क जाम? सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक—आस्था निजी है, अराजकता नहीं!

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility