Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप पर केस: गोडी मीडिया की पुरानी चाल का नया एपिसोड

adminBy adminSeptember 10, 2025 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
“Anjana Om Kashyap Court Case, Godi Media Controversy, Aaj Tak Anchor News”
image credit (logo) : aajtak
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

लखनऊ की एक अदालत ने टीवी चैनल आज तक की जानी-मानी एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रसारित उनके शो ब्लैक एंड व्हाइट का एपिसोड “भारत विभाजन का मकसद पूरा क्यों नहीं हुआ?” पूरी तरह से भड़काऊ, विभाजनकारी और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ था।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की याचिका के मुताबिक, इस कार्यक्रम ने जानबूझकर भारत के दो प्रमुख समुदायों के बीच दुश्मनी का माहौल बनाने की कोशिश की। शो में यह सवाल खड़ा किया गया कि “जब विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था तो सिर्फ़ 96 लाख मुसलमान पाकिस्तान क्यों गए और बाकी भारत में क्यों रह गए?” यह सवाल, ठाकुर के अनुसार, सीधे तौर पर भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर शक पैदा करता है और उन्हें “गैर” ठहराने की साजिश है।

गोडी मीडिया और सत्ता की नज़दीकी:- यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई। पिछले कई सालों से तथाकथित “गोडी मीडिया” लगातार एक ही एजेंडे को आगे बढ़ा रही है—सत्ता की चापलूसी करना, विपक्ष को बदनाम करना और आम जनता को धार्मिक आधार पर बाँटना। अंजना ओम कश्यप जैसे बड़े नाम, जो खुद को “निर्भीक पत्रकार” कहलवाते हैं, असल में भाजपा के लिए “प्रचारक” से ज्यादा कुछ नहीं रह गए हैं। यह चैनल्स बार-बार वही सवाल उठाते हैं जो भाजपा के आईटी सेल से निकलते हैं, और जनता को असली मुद्दों—बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, चुनावी धांधली—से भटकाने का काम करते हैं।

अदालत और प्रशासन का रवैया:- सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ऐसे मामलों पर शिकायत दर्ज होती है, तब भी क्या इन पत्रकारों पर कोई असर पड़ता है?

तथ्य यह है कि जब भी इन “गोडी मीडिया” के चेहरों पर कानूनी शिकंजा कसने की नौबत आती है, तभी छुट्टी के दिन अदालत खुल जाती है, रातों-रात जमानत मिल जाती है और मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। ऐसा लगता है मानो व्यवस्था खुद इनकी ढाल बनकर खड़ी हो। फिर भला इनका कौन क्या बिगाड़ सकता है?

यह सिर्फ़ एक केस नहीं, एक पैटर्न है:- सवाल सिर्फ़ अंजना ओम कश्यप का नहीं है। यही पैटर्न अर्नब गोस्वामी, सुधीर चौधरी और तमाम “गोडी मीडिया” के चेहरों पर देखा गया है।

हर बार यही रणनीति अपनाई जाती है:- एक ऐसा शो बनाना जो समाज में जहर घोले। जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाकर धार्मिक उन्माद की तरफ मोड़ना।

सत्ता के सुर में सुर मिलाना। और जब मामला अदालत या पुलिस तक पहुंचे, तो सत्ता-प्रशासन ढाल बनकर खड़ा हो जाए।

असली खतरा:- इस तरह की पत्रकारिता न सिर्फ भारतीय लोकतंत्र को खोखला कर रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज़हर बो रही है। भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता है, लेकिन गोडी मीडिया बार-बार उसी नींव पर वार करती है। सवाल यह है कि क्या देश के नागरिक इसे पहचानेंगे या फिर यूँ ही ताली बजाते रहेंगे और असली मुद्दे गुम होते रहेंगे? यह मामला सिर्फ़ अंजना ओम कश्यप या आज तक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मीडिया तंत्र की बीमारी का लक्षण है। जब तक मीडिया सत्ता की कठपुतली बना रहेगा, तब तक न लोकतंत्र सुरक्षित है और न ही राष्ट्रीय एकता। सवाल यह है कि क्या जनता अब भी इन चैनलों को आंख मूंदकर देखती रहेगी, या फिर पहचान लेगी कि ये “न्यूज़ चैनल” नहीं बल्कि भाजपा के “प्रचार चैनल” हैं।

aaj tak anchor news amitabh thakur petition anjana om kashyap case anjana om kashyap fir godi media controversy godi media exposed indian media bias lucknow court anjana om kashyap
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

सैनिक स्कूलों में RSS की बढ़ती भूमिका: शिक्षा, राष्ट्रवाद और संस्थागत निष्पक्षता का सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility